Logo
Realme Watch S2 launch date confirmed: रियलमी अपनी नई वॉच Watch S2 को 30 जुलाई को लॉन्च करेगा। ये वॉच ChatGPT AI वॉयस असिस्टेंट जैसे खास फीर्चस से लैस होगी।

Realme Watch S2 launch date confirmed: Realme कथित तौर पर अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Watch S2 पर काम कर रहा है। कंपनी इस वॉच के साथ पूरे 2 साल बाद अपने वियरेबल लाइनअप में वापसी करेगा। कंपनी इस वॉच तो 30 जुलाई को लॉन्च करने के लिए तैयार है। डिवाइस की लॉन्चिंग से पहले इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। यहां हम इन अपकमिंग डिवाइस के लीक अपडेट्स के बारें में विस्तार से बता रहे हैं। 

Realme Watch S2 लॉन्च की तारीख
Realme की आधिकारिक वेबसाइट ने अपनी आगामी Realme 13 Pro सीरीज़ की रिलीज़ की तारीख का खुलासा किया। ये नए स्मार्टफोन भारत में 30 जुलाई 2024 को लॉन्च होने वाले हैं। ब्रांड अपने लेटेस्ट फोन Realme 13 Pro सीरीज़ के साथ ही Realme Watch S2 को लॉन्च करेगा। रियलमी Realme Watch S2 को Watch S के उत्तराधिकारी के तौर पर पेश करेगा। 

Realme Watch S2 में एक AI वॉयस असिस्टेंट होगा जो ChatGPT द्वारा संचालित है। बात करें डिजाइन की तो Watch S2 में एक गोलाकार डिस्प्ले होगा। यह स्क्रीन एक सुनहरे रिम से घिरी हुई लगती है, जो Realme 13 Pro सीरीज़ के मोनेट गोल्ड से मेल खा सकती है।

ये भी पढ़ेः- Moto Buds i40 ANC TWS लॉन्च: 40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ मिलेगा 13mm ड्राइवर्स; जानें कीमत 

वॉच के राइट साइड में दो बटन भी देखे जा सकते हैं जो नेविगेशन और अन्य कार्यक्षमता में मदद सकते हैं। हालांकि कंपनी Watch S2 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की पुष्टि नहीं की है। लेकिन  Watch S की तरह इसमें AMOLED पैनल होना चाहिए और GPS को सपोर्ट करना चाहिए।

पिछले महीने ही, स्मार्टवॉच को FCC डेटाबेस पर RMW2401 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। इससे डिजिटल क्राउन और मेटल लिंक स्ट्रैप का पता चला। FCC ने डिवाइस को 380mAh बैटरी पैक के साथ भी लिस्ट किया है जो 5W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी इस बार स्मार्टवॉच का केवल एक ही वेरिएंट जारी कर सकती है, लेकिन अभी यह केवल अटकलें हैं। 

ये भी पढ़ेः- Xiaomi Smart Band 9 जल्द होगी लॉन्च: 21 दिन की बैटरी लाइफ के साथ मिलेगी 1200 निट्स ब्राइटनेस; जानें फीचर  

5379487