Logo
Red Magic Gaming Laptop 16 Pro Gaming Laptop: यह लैपटॉप 14th Gen वाला Intel Core i9 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 32GB LPDDR5x RAM और 1TB SSD स्टोरेज है।

Red Magic Gaming Laptop 16 Pro Gaming Laptop: रेड मैजिक ने चीन में आयोजित एक इवेंट में Red Magic Gaming Laptop 16 Pro पावरफुल गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया है। इसमें दमदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हैं, जो गेमर्स को आकर्षित करता है। आइए जानते हैं कीमत और इसकी खासियत।

Red Magic Gaming Laptop 16 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
इस गेमिंग लैपटॉप में सीरीज 6 एविएशन-ग्रेड एल्युमीनियम एलॉय चेसिस है। इसपर ब्रांड के RGB लोगो के साथ मिनिमल डिजाइन है। इसमें कस्टमाइजेबल RGB बैकलिट कीबोर्ड है, जिसमें एक डेडिकेटेड नंबर पैड भी है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

डिस्प्ले की बात करें तो Red Magic Gaming लैपटॉप में पतले बेजल वाला 16 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जो 2.5K रेजोल्यूशन, 240Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स पीक ब्राइटनेस और इमर्सिव विज़ुअल एक्सपीरियंस के लिए 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट ऑफर करता है।

इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ हरमन कार्डन-पावर्ड स्पीकर हैं। लैपटॉप में प्राइवेसी शटर के साथ 1080p IR वेबकैम है। कंपनी इस लैपटॉप में कई पोर्ट प्रदान करती है। जिसमें USB-C, USB-A, HDMI और ईथरनेट जैसे पोर्ट शामिल है। दोनों तरफ USB 3.2 Gen1 और Gen2 पोर्ट भी हैं।

यह भी पढ़ेंः CMF Phone 1 को मिला Geekbench और NBTC सर्टिफिकेशन, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

हुड के नीचे, Red Magic Gaming Laptop 16 Pro में 14th Gen वाला Intel Core i9 प्रोसेसर है। कंपनी ने इस गेमिंग लैपटॉप को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें NVIDIA GeForce RTX 4060 और 4070 8GB GDDR6 GPU मॉडल शामिल है। इस लैपटॉप में 32GB LPDDR5x RAM और 1TB SSD स्टोरेज है।

लैपटॉप में 3D आइस-सील्ड हीट पाइप और डुअल फैन युक्त एक मजबूत हीट डिसिपेशन सिस्टम है। यह 100W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 80Wh बैटरी यूनिट से लैस आता है।

यह भी पढ़ेंः Motorola ला रहा पावरफुल मिड रेंज फोन: मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 12GB तक रैम, 50MP

Red Magic Gaming Laptop 16 Pro की कीमत और उपलब्धता
आपको सबसे पहले बता दें कि, रेड मैजिक के इस लैपटॉप को चीन में लॉन्च किया गया है। यह CNY 10,999 (लगभग 1,26,277 रुपए) की शुरुआती कीमत के साथ आता है, जो बेस 16GB + 1TB वेरिएंट के लिए है। वहीं, 32GB + 1TB कॉन्फिगरेशन की कीमत CNY 13,299 (लगभग 1,52,683 रुपए) है। डिवाइस डार्क नाइट और ग्लेशियर सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है।

5379487