Logo
Redmi 14C: रेडमी अपने नए Redmi 14C स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। आधिकारिक लॉन्च से पहले डिवाइस को FCC की वेबसाइट पर देखा गया है, जो संकेत देता है कि फोन जल्द ही बाजार में दस्तक देगा।

Redmi 14C: Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी अपने नए Redmi 14C स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। जून में IMEI डेटाबेस में Redmi 14C को देखा गया। बाद में, हमें HyperOS सोर्स कोड के माध्यम से पता चला कि आने वाले फोन में MediaTek Helio G81 प्रोसेसर होगा। अब, अपकमिंग Redmi 14C फोन को FCC की वेबसाइट पर देखा गया है।

Redmi 14C FCC पर 2409BRN2CL मॉडल नंबर के साथ हुआ लिस्ट
“Redmi C” सीरीज में काफी किफायती स्मार्टफोन हैं। Redmi 14C रोजमर्रा के कामों को संभालने के लिए काफी पावरफुल स्मार्टफोन होगा। Redmi 14C वैश्विक क्षेत्र- जापान, भारत और चीन में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर 2411DRN47G, 2411DRN47R, 2411DRN47I, और 2411DRN47C के साथ दिखाई दिया है।

इससे पहले, IMEI डेटाबेस से मिली जानकारी में एक और मॉडल नंबर 2409BRN2CL का भी पता चला था। अब, इसी मॉडल नंबर के साथ एक नया सर्टिफिकेट FCC पर देखा गया है। FCC लिस्टिंग में मार्केटिंग नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन संकेत मिलता है कि Redmi 14C है।

यह भी पढ़ेंः HMD Global ने लॉन्च किए एक साथ दो-दो स्टाइलिश फोन, कीमत कम, फीचर्स कमाल

FCC की वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2409BRN2CL के साथ Redmi 14C की पहली झलक देखने को मिली। सर्टिफिकेट के अनुसार, डिवाइस HyperOS 1.0 के साथ आएगा और 5G को सपोर्ट करेगा।

वर्तमान में, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन की लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन सर्टफिकेशन साइट पर लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि फोन जल्द ही बाजार में दस्तक देगा। इसकी कीमत को लेकर  भी अभी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

5379487