Logo
Redmi 14C Launch Soon In India: रेडमी जल्द ही अपने नए- Redmi 14C स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। फोन को बीआईएस सर्टिफिकेशन मिला है, जो संकेत देता है कि यह भारतीय बाजार में भी जल्द दस्तक देगा।

Redmi 14C Launch Soon In India: शाओमी के सब-ब्रांड Redmi ने दिसंबर, 2023 में 13C 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब, कंपनी इसके उत्तराधिकारी के रूप में Redmi 14C 5G को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। इसी बीच MySmartPrice ने फोन के मॉडल नंबर, 24108PCE21 और 2411DRN47I को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा है। 

लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि डिवाइस जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। बीआईएस लिस्टिंग में Redmi के साथ “POCO” ब्रांड नाम भी शामिल है।

इसलिए कहा जा सकता है कि Redmi 14C 5G को कुछ बाजारों में POCO डिवाइस के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है। यानी यही रेडमी 14 सी 5जी फोन कुछ देशों में पोको फोन के नाम से लॉन्च हो सकता है।

अन्य सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी हो चुका है लिस्ट
Redmi 14C 5G फोन को इससे पहले IMEI डेटाबेस लिस्टिंग में चार अलग-अलग मॉडल नंबर: 2411DRN47G, 2411DRN47R, 2411DRN47I, और 2411DRN47C के साथ देखा जा चुका है। ये मॉडल नंबर "G" संभवतः वैश्विक मॉडल को दर्शाता है, "R" जापान के लिए, "I" भारत के लिए और "C" चीन के लिए है।

5379487