Logo
Redmi Buds 5 Launch : शाओमी इंडिया ने अपने कस्टमर्स के लिए Redmi Buds 5 को लॉन्च कर दिया है। इसमें 46DB वाइड एएनसी फीचर दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस बर्डस को एक साथ दो मोबाइल या डिवाइस के साथ पैयर किया जा सकता है। 

Redmi Buds 5 Launch : शाओमी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Redmi Buds 5 लॉन्च कर दिए हैं। अगर आप नए ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं तो बड्स पर एक नजर डाल सकते हैं। 

Redmi Buds 5 की कीमत और सेल
बड्स को Fusion White, Fusion Purple और Fusion Black कलर में खरीदा जा सकेगा। बड्स की पहली सेल 20 फरवरी को होगी। बड्स को Amazon, MI और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 2,999 है।  

Redmi Buds 5 की खूबियां 
1. Redmi Buds 5 को तीन ट्रांसपैरेंसी मोड्स Regular, Enhanced Voice और Enhance Ambient Sound के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि बड्स चार्जिंग केस के साथ 38 घंटों तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, बड्स को पांच मिनट चार्ज करने पर ये 2 घंटे तक काम कर सकते हैं।

2. Redmi Buds 5 बड्स 12.4mm डायनैमिक ड्राइवर और टाइटैनियम डायफग्राफ के साथ हाई-फाई साउंड एक्सपीरियंस के साथ लाए गए हैं।

3. रेडमी के ये बड्स Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी, गूगल फास्ट पेयर और शॉओमी ईयरबड्स ऐप के साथ काम करते हैं।

4. ऐप पर बड्स को लेकर नॉइस कैंसेलेशन और टच कंट्रोल के लिए कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलते हैं। एक्टिव नॉइस कैंसलेशन फीचर को लेकर बड्स तीन मोड, लाइट, बैलेंस्ड, डीप के साथ आते हैं।

5. बड्स को कंपनी डुअल माइक्रोफोन के साथे लेकर आई है। ये 6m/s तक हवा की आवाज को भी दबाने में बेहतर काम करते हैं।

6. बड्स में 8 कस्टमाइजेबल गेस्चर कंट्रोल, 4-प्री सेट ऑडियो इफेक्टस, in-ear detection, ear tip fit test, find your earphones, anti-loss reminder मिलता है। धूलमिट्टी से बचाव के लिए बड्स IP54 रेटिंग के साथ आते हैं।

7. बड्स को 10 घंटे तक ईयरबड, चार्जिंग केस के साथ 40 घंटों और नॉइस कैंसेलेशन फीचर के साथ 8 घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

5379487