Logo
Redmi K70 Ultra Launch: शाओमी (Xiaomi) के सब-ब्रांड रेडमी ने अपने Redmi K70 Ultra फोन को लॉन्च कर दिया। यह फोन ट्रिपल कैमरा, 144Hz डिस्प्ले, स्लीम डिजाइन के साथ आता है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

Redmi K70 Ultra Launch: Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने आखिरकार अपने मच अवेटेड फोन- Redmi K70 Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया। इस फोन में बेहतरीन स्पेक्स और फीचर दिए गए हैं। कंपनी ने हाल ही में Redmi K70 Ultra Champion Edition को लॉन्च किया था। अब, ब्रांड ने इसके बेस मॉडल को भी पेश कर दिया है। आइए नए Redmi K70 Ultra की कीमत और खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi K70 Ultra Launch: क्या है कीमत?
शाओमी ने Redmi K70 Ultra को कुल चार वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें बेस- 12GB + 256GB मॉडल के लिए कीमत 2,599 युआन (लगभग 29,931 रुपए) से शुरू होती है। जबकि, 12GB + 512GB वेरिएंट की किमत 2,899 युआन (लगभग 33,386 रुपए है। इसके अलावा, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 3,199 युआन (लगभग 36,841 रुपए) और 3,599 युआन (लगभग 41,447 रुपए) है।

बता दें कि, Redmi K70 Ultra का Champion Edition 24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 3,999 युआन (लगभग 46,054 रुपए) है। Redmi K70 Ultra Champion Edition वेरिएंट के बारे में पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें।

Redmi K70 Ultra मॉडल को कई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें इंक फेदर ब्लैक, क्लियर स्नो व्हाइट और आइस ब्लू जैसे कलर्स शामिल हैं।

Redmi K70 Ultra Specifications
रेडमी K70 Ultra में पीछे की तरफ कर्व्ड एज के साथ एक फ्लैट ग्लास पैनल है। इसमें एक बड़ा कैमरा आइलैंड है जिसमें तीन इमेज सेंसर और एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। इसके किनारों पर एक मेटैलिक फ्रेम मिलता है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। फोन पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। इसका डायमेंशन 160.38 x 75.14 x 8.39mm और वजन 211 ग्राम है।

अब, स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आपको Redmi K70 Ultra में सामने की तरफ 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन, HDR10+, डॉल्बी विज़न, 144Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। स्क्रीन एक फ्लैट पैनल है जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर में पंच होल कटआउट है। Xiaomi ने 3840Hz PWM डिमिंग की बदौलत कम रोशनी में भी आंखों की सुरक्षा प्रदान करता है। आपको बता दें कि इस फोन में मिलने वाले डिस्प्ले को कंपनी ने TCL के साथ मिलकर डेपलप किया है।

कैमरे के मोर्चे पर, इस फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर मिलता है, जिसे 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो शूटर के साथ जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का सेंसर है।

यह फोन 5,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए Surge P2 चिपसेट, पावर मैनेजमेंट के लिए G1 और एक D1 चिप है जो एक इंडिपेंडेंट डिस्प्ले प्रोसेसर के रूप में काम करता है।

Redmi K70 Ultra में MediaTek का फ्लैगशिप Dimesnity 9300+ चिपसेट है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। Xiaomi ने इस चिप को Pengpai T1 सिग्नल एन्हांसमेंट चिप के साथ जोड़ा है। यह WiFi परफॉरमेंस में 12% की बढ़ोतरी, GPS परफॉरमेंस में 20% सुधार और 5G WiFi सिग्नल की पावर में 58% की वृद्धि का वादा करता है।

अन्य खासियतों में इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल सिम सपोर्ट, NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। हैंडसेट Android OS आधारित हाइपरOS कस्टम स्किन पर काम करता है।

5379487