Logo
Redmi Note 14, Poco X7 Neo: रेडमी जल्द ही भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। पकमिंग फोन को BIS सर्टिफिकेशन सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यह डिवाइस Redmi Note 14 है।

Redmi Note 14, Poco X7 Neo: ऐसा लगता है कि Redmi Note 14 जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है।क्योंकि Redmi Note 13 के कथित उत्तराधिकारी आगामी स्मार्टफोन को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, इस लिस्टिंग में एक और हैंडसेट भी शामिल है जिसे Poco X7 Neo के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, लिस्टिंग से Redmi Note 14 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं होता है, लेकिन इसे पहले चीन की 3C वेबसाइट पर देखा गया था, जो इसके जल्द ही लॉन्च होने का संकेत देता है।

Gizmochina के अनुसार, Redmi हैंडसेट को मॉडल नंबर 24094RAD4I के साथ BIS वेबसाइट पर देखा गया है। हालांकि लिस्टिंग से स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं होता है। लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन Redmi Note 14 के एक वर्जन के रूप में आएगा जिसे हाल ही में चीन के 3C सर्टिफिकेशन मिला था, जहां इसे मॉडल नंबर 24094RAD4C के साथ लिस्ट किया गया था।

BIS लिस्टिंग में मॉडल नंबर 2409FPCC4I के साथ एक पोको फोन का भी उल्लेख किया गया है। संभावना है कि यह कथित Redmi Note 14 के समान होगा।

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में, Poco X6 Neo स्मार्टफोन को Redmi Note 13 के रीबैज्ड वर्जन के रूप में पेश किया गया था। इसलिए संभावना है कि BIS वेबसाइट पर लिस्ट किया गया Poco हैंडसेट Poco X7 Neo के रूप में लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50 Neo फोन TENAA पर हुआ स्पॉट, जानें संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 13 और Poco X6 Neo के स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 13 और Poco X6 Neo में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन है। ये स्मार्टफोन 6nm MediaTek Dimensity 6800 चिपसेट से लैस हैं, जिसे 12GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।

कैमरे के मोर्चे पर, दोनों फोन में रियर में 3x इन-सेंसर जूम के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इनमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Redmi Note 13 और Poco X6 Neo दोनों को Android 13 और कंपनी के MIUI 14 स्किन के साथ लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें: SAMSUNG Galaxy A34 5G फोन पर 11 हजार की छूट, यहां से जल्द करें Order

Redmi Note 14 और Poco X6 Neo में 256GB तक का UFS 2.2 स्टोरेज है और 33W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसके अलावा, हैंडसेट में धूल और छींटे प्रतिरोध के लिए IP54 रेटिंग है।

5379487