Logo
Redmi Note 14 Series: Redmi Note 14 Series: रेडमी चीन में नोट 14 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। लाइनअप के बेस- Redmi Note 14 मॉडल को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया। लिस्टिंग से डिवाइस के कुछ स्पेक्स का पता चला है।

Redmi Note 14 Series: रेडमी चीन में नोट 14 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। लाइनअप में Redmi Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं, जिन्हें हाल ही में IMEI डेटाबेस पर देखा गया। हालांकि, लिस्टिंग से इन फोन्स के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन कथित तौर पर बेस Redmi Note 14 को 3C सर्टिफिकेशन मिला है, जिसमें इसके चार्जिंग डिटेल्स का सुझाव दिया गया है।

आपको बता दें कि Redmi Note 14 लाइनअप को Redmi Note 13 सीरीज के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जिसे इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था।

Redmi Note 14 को मिला 3C सर्टिफिकेशन
Gizmochina
की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर 24094RAD4C वाले एक अपकमिंग Redmi स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। संभावना है कि यह Redmi Note 14 होगा और लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन MDY-17-EE चार्जर के साथ आएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह चार्जर 45W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

इस दिन हो सकता है लॉन्च
लिस्टिंग से किसी अन्य स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चला है, लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि 3C सर्टिफिकेशन की टाइमिंग से पता चलता है कि Redmi Note 14 अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। डिवाइस को सबसे पहले चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और बाद में इसे भारत सहित वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 14 Series के संभावित स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 14 सीरीज में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। Redmi Note 14 Pro और Note 14 Pro+ क्रमशः Snapdragon 7s Gen 3 और MediaTek Dimensity 7350 SoCs द्वारा संचालि हो सकते हैं। प्रो वेरिएंट में कर्व्ड डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ के स्पेसिफिकेशन
आपको बताते चलें कि Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ में क्रमशः Snapdragon 7s Gen 2 और MediaTek Dimensity 7200-Ultra चिपसेट मिलते हैं। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो बेहतरीन विजुअल अनुभव प्रदान करते हैं। प्रो मॉडल में 67W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी है और प्रो+ ऑप्शन में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

5379487