Logo
Redmi Pad Pro 5G Launch Date: शाओमी ने अपने नए Redmi Pad Pro 5G की भारतीय लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी। यह टैबलेट 12 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट के साथ आएगा।

Redmi Pad Pro 5G Launch Date:  शाओमी इंडिया (Xiaomi India) ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपने नए टैबलेट, Redmi Pad Pro 5G की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। यह टैबलेट Redmi Pad SE 4G के साथ 29 जुलाई 2024 को लॉन्च होगा। कंपनी ने इस आगामी टैबलेट के लिए एक आधिकारिक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिसमें इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का भी जिक्र किया गया है।

चीन में पहले ही हो चुका है लॉन्च
आपको बता दें कि Redmi Pad Pro 5G को कंपनी द्वारा पहले ही चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि यह टैबलेट भारतीय बाजार में चीनी वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है। टीजर पोस्टर के अनुसार, Redmi Pad Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 12.1-इंच का डिस्प्ले होगा। आइए अब तक सामने आए विवरण पर एक नजर डालते हैं।

Redmi Pad Pro 5G की भारत में लॉन्च डेट
रेडमी इंडिया ने अपने आधाकारिक एक्स अकाउंट (पूर्व में Twitter) पर टीजर इमेज जारी करते हुए आगामी टैबलेट की जानकारी दी है। कंपनी ने पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा, 'Redmi Pad Pro 5G 29 जुलाई, 2024 को लॉन्च होगा।'[

Redmi Pad Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर के के अनुसार, Redmi Pad Pro 5G में सामने की तरफ 12.1 इंच का डिस्प्ले होगा, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसे पावर देने वाला 10,000mAh की बैटरी होगी।

शाओमी का यह Redmi Pad Pro 5G  टैबलेट  डुअल सिम और डुअल 5G सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें डॉल्बी एटमॉस और क्वाड स्पीकर सेटअप को का भी सपोर्ट मिलता है। डिवाइस Xiaomi के लेटेस्ट हाइपरओएस पर चलता है। अन्य खासियतों में इस टैबले में वाई-फाई 6E सपोर्ट, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, 8MP फ्रंट और रियर कैमरे से भी लैस है।

Redmi Pad Pro 5G Price (Expected)
कंपनी ने अभी तक Redmi Pad Pro 5G टैबलेट की आधिकारिक कीमत खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसका चीनी वेरिएंट लगभग 23,000 रुपए में उपलब्ध है, जिससे हमें इसकी भारतीय कीमत का भी संकेत मिलता है। टैबलेट भारत में ग्रेफाइट ग्रे और मिंट ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा।

5379487