Logo
Redmi new pad launched in india: Xiaomi ने भारत में अपने 2 नए टैबलेट Redmi Pad Pro 5G और Redmi Pad SE 4G को लॉन्च कर दिया है। ये डिवाइस 10,000 mAh बैटरी और तगड़े प्रोसेसर से लैस है।

Redmi new pad launched in india: Xiaomi ने भारत में अपने 2 नए टैबलेट Redmi Pad Pro 5G और Redmi Pad SE 4G को लॉन्च कर दिया है। ये बजट और मिड-रेंज टैबलेट की शुरुआती कीमत केवल 10 हजार रुपए है। ये डिवाइस सीधे OnePlus, Realme और अन्य नए प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देंगे। यहां हम इन दोनों लेटेस्ट डिवाइस की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारें में विस्तार से बता रहे हैं। 

Redmi Pad Pro 5G और Redmi Pad SE 4G की कीमत:
Redmi Pad Pro 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 8GB RAM/128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹24,999 से शुरू होती है और टॉप एंड 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹26,999 है। हालांकि, ICICI और HDFC बैंक कार्ड का उपयोग करके आप तत्काल 2000 रुपए तक की छूट पा सकते हैं। इस छूट के बाद डिवाइस की कीमत क्रमशः ₹22,999 और ₹24,999 तक कम हो सकती है।

वहीं, Redmi Pad SE 4G की कीमत 4GB RAM/64GB स्टोरेज मॉडल के लिए ₹10,999 है और 128 GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए ₹11,999 है। ICICI बैंक कार्ड धारकों के लिए ₹1,000 की तत्काल छूट के साथ, कीमत क्रमशः ₹9,999 और ₹10,999 हो जाती है। बता दें, इन टैबलेट की बिक्री 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। 

Redmi Pad Pro 5G के स्पेसिफिकेशन:
Redmi Pad Pro 5G में 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और फ्रंट पर गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे ग्राफिक्स-इंटेंसिव कार्यों के लिए एड्रेनो 710GPU के साथ जोड़ा गया है। 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के लिए सपोर्ट है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1.5TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

पैड प्रो 5G में पीछे और आगे की तरफ़ 8MP का शूटर है। टैबलेट में 10,000 mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे बॉक्स में शामिल 33W चार्जर के ज़रिए तेज़ी से चार्ज किया जा सकता है। टैबलेट में इन-डिस्प्ले फ़िंगर सेंसर, 3.5mm का हेडफोन जैक और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला क्वाड-स्पीकर सेटअप है।

Redmi Pad SE 4G के स्पेसिफिकेशन:
रेडमी पैड SE 4G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 8.7-इंच का HD LCD डिस्प्ले है। यह MediaTek Helio G99 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 4GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के ज़रिए 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट भी है।

लेटेस्ट बजट टैबलेट में पीछे की तरफ़ 8MP का कैमरा और आगे की तरफ़ 5MP का शूटर है। डिवाइस में 18W फ़ास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 6,650 mAh की बैटरी है।

ये भी पढ़े-ः Amazon Great Freedom Festival Sale 2024 का ऐलान: स्मार्टफोन से TV तक पर मिलेगी धांसू छूट; चेक करें Detail

5379487