Logo
Samsung Galaxy S24 FE: सैमसंग एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जो Galaxy S24 FE होगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले इस फोन के कुछ विवरण सामने आए हैं।

Samsung Galaxy S24 FE: सैमसंग जल्द ही अपने नए बजट फ्लैगशिप फोन Galaxy S24 FE को लॉन्च करने वाला है। इस फोन के लॉन्च के करीब आते ही, Galaxy S24 FE के कुछ नए सर्टिफिकेशन सामने आए हैं। जो इसे जल्द लॉन्च होने के संकेत देते हैं। इस डिवाइस की लाइव इमेज भी सामने आई है। तो आइए अबतक सामने आए विवरण पर एक नजर डालते हैं।

FCC पर Galaxy S24 FE की लाइव इमेज
सैमसंग के इस नए बजट फ्लैगशिप Galaxy S24 FE का अमेरिकी वेरिएंट, SM-S72U मॉडल नंबर के साथ, पिछले महीने Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। अब, वही वेरिएंट FCC सर्टिफिकेशन दिखाई दिया है। ऑनलाइन डाटाबेस से पता चलता है कि Galaxy S24 FE डुअल-बैंड WiFi (2.4GHz और 5GHz), NFC, Bluetooth, और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा। इस प्लेटफॉर्म ने 9W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की भी पुष्टि की है। फोन की लाइव इमेज से फ्लैट डिस्प्ले के साथ गोल किनारे का पता चलता है।

TDRA और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिल गया है
बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को TDRA और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है। TRDA डेटाबेस में यह फोन SM-S721B/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया, जिसमें DS का मतलब है कि यह ड्यूल सिम सपोर्ट करेगा। दूसरी ओर, TUV Rheinland ने इस स्मार्टफोन के सात मॉडल्स को सर्टिफाई किया है, जिनमें SM-S721B/DS, SM-S721B, SM-S721N, SM-S721Q, SM-S721U, SM-S721W, और SM-S7210 शामिल हैं। ये मॉडल्स विभिन्न बाजारों के लिए हो सकते हैं। यह पुष्टि हो चुकी है कि यह डिवाइस 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा।

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 70 Turbo फोन भारत में 9 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें संभावित स्पेक्स

Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग Galaxy S24 FE में एक 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आएगा। फोन में Exynos 2400e प्रोसेसर होगा, जो कम से कम 8GB RAM के साथ जोड़ा गया है। इस डिवाइस को 4,565mAh की बैटरी पावर देगी और यह Android 14 OS आधारित OneUI कस्टम स्किन के साथ आएगा। कैमरे के मोर्चे पर, इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जबकि फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

5379487