Logo
Samsung Galaxy Unpacked 2024 Event today: सैमसंग आज यानी 10 जुलाई को पेरिस में भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करेगा। इस इवेंट में सैमसंग अपने नए फोल्डेबल फोन समेत अन्य डिवाइस लॉन्च कर सकता है।

Samsung Galaxy Unpacked 2024 Event today: सैमसंग आज, 10 जुलाई को पेरिस में अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन करेगा। इस इवेंट में कंपनी अपने कई नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगी। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वह आज गैलेक्सी वॉच और गैलेक्सी बड्स के साथ अपने फोल्डेबल डिवाइस का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च करेगा। आइए जानते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट को कहां लाइव देखा जा सकेगा और इसमें कौन-कौन से डिवाइस को पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy Unpacked 2024 Event today: कब और कहां देखें?
सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट भारत के समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा और इसे कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। नीचे हम लाइव स्ट्रीम लिंक लिंक भी दे रहे हैं, जहां आप इवेंट को अपने मोबाइल फोन सहित अन्य डिवाइसों के माध्यम से देख पाएंगे।

Samsung Galaxy Unpacked 2024 Event today: लॉन्च हो सकते हैं सैमसंग के 6 नए प्रोडक्ट्स

Samsung Galaxy Z Flip 6, Galaxy Z Fold 6
सैमसंग ने पहले ही पुष्टि की है कि वह अनपैक्ड इवेंट में अपने फोल्डेबल फोन के नए वर्जन को लॉन्च करेगा। ये नए फोल्डेबल फोन- Z फ्लिप 6 और Z फोल्ड 6 होंगे। अभी तक कंपनी ने आधिकारिक कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं की है। लेकिन लीक में कुछ प्रमुख स्पेक्स सामने आए हैं।

लीक से पता चलता है कि गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले होने की संभावना है। इसका डाइमेंशन 165x71.7x7.4mm हो सकता है। यह 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है।

फ्लिप फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी सेंसर और f/2.2 अपर्चर वाला 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की इसमें 10MP का सेल्फी शूटर होने की उम्मीद है।

Z फ्लिप 6 में 4,000mAh की बैटरी होने की संभावना है, हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह 25W चार्जिंग या 35W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा या नहीं।

दूसरी ओर, सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 में 2160 x 1856 पिक्सल के रेजोल्यूशन वाला 7.6 इंच का डायनामिक्स AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। जबकि, 986 x 2376 पिक्सल के रेजोल्यूशन वाला 6.3 इंच का बाहरी डिस्प्ले हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः 120Hz डिस्प्ले, 108MP कैमरा के साथ Tecno Spark 20 Pro 5G लॉन्च, कीमत 15 हजार से कम

आगामी फोल्डेबल डिवाइस का वजन Z फोल्ड 5 की तुलना में कम हो सकता है। कथित तौर पर, Z फोल्ड 6 का वजन Z फोल्ड 5 के 253 ग्राम वजन की तुलना में केवल 239 ग्राम होगा।

कैमरे के मामले में, Z फोल्ड 6 में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, 10MP का कवर कैमरा और 4MP का अंडर-डिस्प्ले सेंसर हो सकता है।

सैमसंग के ये डिवाइस भी हो सकते हैं लॉन्च
फोल्डेबल फोन के अलावा, Samsung Galaxy Unpacked 2024 Event के दौरान Samsung Galaxy Watch 7, Samsung Galaxy Watch Ultra, Samsung Galaxy Ring और Samsung Galaxy Buds 3 Pro भी लॉन्च हो सकते हैं।

5379487