Samsung One UI 7 Update: सैमसंग ने आखिराकार आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड 15-आधारित One UI 7 अपडेट की रिलीज टाइमलाइन की पुष्टि कर दी है। अगले महीने से सैमसंग के पुराने स्मार्टफोन Galaxy S24, Galaxy S23, Z Fold 6 और Z Flip 6 मॉडल्स के लिए One UI 7 अपडेट रोल आउट होना शुरू हो जाएगा। कंपनी के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, One UI 7 का बीटा अपडेट इस सप्ताह से इन डिवाइसों के लिए उपलब्ध होगा, जबकि सार्वजनिक अपडेट अप्रैल में एक फेज़्ड तरीके से जारी होगा।
नए अपडेट में कई AI फीचर्स, डिजाइन बदलाव और उपयोगकर्ताओं के लिए कस्टमाइजेशन शामिल होंगे। हालांकि, सैमसंग को अपडेट में कुछ देरी का सामना करना पड़ा है। पहले बीटा अपडेट को दिसंबर 2023 में Galaxy S24 सीरीज़ के लिए जारी किया गया था, और अब कंपनी इसे अंतिम रूप देने के लिए अतिरिक्त समय ले रही है।
दिलचस्प बात यह है कि कुछ नए लॉन्च किए गए सैमसंग फोन, जैसे Galaxy A और Galaxy S25 सीरीज़, को पहले ही एंड्रॉयड 15 अपडेट मिल चुका है, जबकि पुराने जेनरेशन के डिवाइस Galaxy S24 के लिए उपयोगकर्ता महीनों से अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़े-ः Apple MacBook Air भारत में लॉन्च: धांसू M4 चिप, 18 घंटे बैटरी और 15-इंच तक मिलेगा डिस्प्ले; जानें कीमत
किसे मिलेगा अपडेट?
इस सप्ताह से, Galaxy S24, Galaxy S23, Z Fold 6, Z Flip 6, Galaxy Tab S10+, Galaxy Tab S10 Ultra, Galaxy A55, Galaxy S23+, और Galaxy S23 Ultra उपयोगकर्ता Members ऐप के जरिए One UI 7 बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप कर सकते हैं। हालांकि, स्थिर One UI 7 अपडेट इन डिवाइसों के लिए एक महीने से अधिक समय में उपलब्ध होगा।
अपडेट की तारीखें:
Galaxy S24 Series – 18 अप्रैल 2025
Galaxy S23 Series – 25 अप्रैल 2025
Galaxy S22 Series और Galaxy S23 FE – 16 मई 2025
Galaxy S21 Series – 23 मई 2025
यह अपडेट सैमसंग के अन्य स्मार्टफोन मॉडल्स के लिए भी धीरे-धीरे रोल आउट होगा।
नए Samsung One UI 7 अपडेट के बाद होंगे ये नए बदलाव
Samsung के नए One UI 7 अपडेट के बाद, यूजर्स को कैमरा, गैलरी और सेटिंग्स जैसे स्टॉक ऐप्स में ज्यादा बोल्ड और रंगीन डिज़ाइन मिलेगा। इस अपडेट में नए क्लॉक फेस, आकर्षक एनिमेशन और नाउ बार के जरिए लगातार नोटिफिकेशंस तक आसान पहुंच का ऑप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा, फोन के कैमरा इंटरफ़ेस को और बेहतर बनाने के लिए नया लेआउट और ज़ूम कंट्रोल में बदलाव किए गए हैं।