Logo
Samsung One UI 7: सैमसंग नए One UI 7 अपडेट को 7 अप्रैल से अपने सभी पुराने फोन के रिलीज करना शुरू कर देगा। इस अपडेट के बाद पुराने डिवाइस पहले से अधिक स्मार्ट बन जाएंगे।

Samsung One UI 7 Update Rollout Date: सैमसंग यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम One UI 7 अपडेट को रोलआउट करने की अधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह नया  One UI 7 अपडेट सभी यूजर्स को अगले महीने यानी 7 अप्रैल से मिलना शुरू हो जाएगा। यह अपडेट Android 15-बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो आपके फोन को और भी स्मार्ट बना देगा। सैमसंग का कहना है कि यह नए अपडेच साथ यूजर्स को उनके फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का एक नया इंटरफेस देखने को मिलेगा। 

इससे यूजर्स को अधिक पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा।  साथ ही नया AI इंटरफेस यूजर्स को अपने गैलेक्सी डिवाइस के साथ पहले से कहीं अधिक नैचुरली बातचीत करने में मदद करेगा। सबसे पहले यह अपडेट सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज़, गैलेक्सी Z फोल्ड 6, और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 के यूज़र्स को मिलेगा। इसके बाद, यह अपडेट धीरे-धीरे अन्य डिवाइसेज़ जैसे गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट्स के लिए भी उपलब्ध होगा।

One UI 7 अपडेट के बाद फोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स

1. Now Bar: सैमसंग के  One UI 7 अपडेट के बाद यूजर्स को फोन में Now Bar नामक एक नया फीचर मिलेगा, जो स्क्रीन के निचले हिस्से में एक आयताकार बार के रूप में दिखेगा। इसमें कई कार्ड्स होंगे जो लॉक स्क्रीन पर यूजर्स को विभिन्न जानकारी और संकेत देंगे।

2. Galaxy AI: सैमसंग के  One UI 7 अपडेट के बाद फोन में  AI ताकत से लैस कई नए फीचर्स जोड़ें है। इसमें AI Select जैसा भी एक खास फीचर है, जिससे यूज़र स्क्रीन के एक विशेष हिस्से को चुन सकते हैं। साथ ही, यूजर को Writing Assist और Drawing Assist जैसे भी नए फीचर मिलेंगे हैं, जो टेक्स्ट को संक्षेपित करने और स्केच या टेक्स्ट से इमेज बनाने में मदद करेंगे।
 
3. Audio Eraser: सैमसंग के One UI 7 अपडेट के बाद फोन के न सिर्फ कई बग्स ठीक किए गए बल्कि। कई कमाल फीचर्स जोड़े है, जैसे Audio Eraser है। यह फीचर वीडियो में अवांछनीय शोर को हटाने में मदद करेगा और सिर्फ जरूरी आवाज़ों को ही क्लियर करेगा। जिससे यूजर बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के फोन से ही वीडियो ऑडियो को एडिट कर सकेंगे।  

4. Gemini AI: इस अपडेट में Google के AI चैटबोट, Gemini, का गहरा इंटीग्रेशन किया गया है, जो यूज़र्स के सवालों का तेज़ और आसान जवाब देगा।

5. Natural Language Search: इस अपडेट के बाद यूज़र्स अब सेटिंग्स में नैचुरल भाषा में सर्च कर सकेंगे। इससे किसी भी चीज को सर्च करना और भी आसान हो जाएगा।

One UI 7 अपडेट: इन डिवाइसेज को मिलेगा? 
यह अपडेट गैलेक्सी S24 FE, गैलेक्सी S23 सीरीज़, गैलेक्सी Z फोल्ड 5, गैलेक्सी Z फ्लिप 5, गैलेक्सी टैब S10 सीरीज़ और गैलेक्सी टैब S9 सीरीज़ के लिए भी उपलब्ध होगा। इनमें  Galaxy S24 FE, Galaxy S23 सीरीज Galaxy S23 FE, Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5, Galaxy Tab S10 सीरीज Galaxy Tab S9 सीरीज डिवाइस शामिल है। लेकिन इन डिवाइस के लिए रिलीज़ डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है।

5379487