Logo
Samsung February 2024 Security Patch : सैमसंग ने गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक नई और जरूरी खबर आई है। कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्टफोन के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने पुराने फ्लैगशिप फोन को लेकर सिक्योरिटी अपडेट पेश कर रही है। Galaxy S23 लाइनअप यूजर्स के लिए फरवरी 2024 सिक्योरिटी पैच रिलीज किया जा रहा है।

Samsung February 2024 Security Patch : सैमसंग ने गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कंपनी अपने पुराने फ्लैगशिप फोन को लेकर सिक्योरिटी अपडेट पेश कर रही है। Galaxy S23 लाइनअप यूजर्स के लिए नया अपडेट रिलीज किया जा रहा है। Galaxy S23 लाइनअप यूजर्स के लिए फरवरी 2024 सिक्योरिटी पैच रिलीज किया जा रहा है।

Samsung Galaxy S23 Series सिक्योरिटी अपडेट
बता दें, कंपनी ने Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra को बीते साल ही पेश किया था। अब इन हाई-एंड मॉडल्स के लिए नया अपडेट रिलीज किया गया है। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट 400MB डाउनलोड साइज के साथ आया है।

नए अपडेट में क्या कुछ मिल रहा खास
दरअसल, नए अपडेट के साथ परफोर्मेंस को लेकर किसी तरह का कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इस नए अपडेट के बाद Samsung Galaxy S23 Series स्मार्टफोन पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। नया सिक्योरिटी अपडेट भारतीय ग्राहकों के लिए ही रोलआउट हुआ है।

इसे भी पढ़ें- आज लॉन्च हो जाएगा Redmi A3 फोन, वर्चुअल रैम से लेकर शानदार डिजाइन, जानिए क्या कुछ मिलेगा

कैसे करें फोन को अपडेट
Samsung Galaxy S23 Series डिवाइस में नया सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए फोन की सेटिंग्स पर आना होगा। अब Sofware update के ऑप्शन पर आना होगा। अब नए अपडेट की जानकारी यहां नजर आने लगेगी। यहां Download and Install पर क्लिक करना होगा। 

नया सिक्योरिटी अपडेट Android 14 बेस्ड One UI 6 custom skin के लिए S918BXXS3BXAD/S918BOXM3BWJM/S918BXXS3BXA2 बिल्ड नंबर के साथ आया है। आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी इस सीरीज के फोन के लिए 'जनवरी 2024 सिक्योरिटी पैच' अपडेट पेश कर चुकी है।
 

5379487