Logo
Vanila Xiaomi 14 Launch Date : शाओमी की एक्स पोस्ट के मुताबिक, कंपनी 7 मार्च को वेनिला शाओमी 14  को लॉन्च करेगी।

Vanila Xiaomi 14 Launch Date : शाओमी 14 के आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च होने की डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में इस बात को कंफर्म किया है। इससे पहले कंपनी ने ऑफिसियली Xiaomi India X पेज पर Leica पार्टनरशिप की जानकारी दी थी।  

कंपनी शाओमी 14 सीरीज को भी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में 25 फरवरी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।   Xiaomi ने मूल रूप से पिछले साल अक्टूबर में चीन में हैंडसेट का अनावरण किया था। इस बीच Xiaomi 14 Ultra को भी 22 फरवरी को चीन में लॉन्च करने की पुष्टि की गई है।

X पर एक पोस्ट में, Xiaomi India ने पुष्टि की है कि Xiaomi 14 भारत में 7 मार्च को लॉन्च होगा। वैश्विक लॉन्च के कुछ हफ़्ते बाद और चीन में इसके सामने आने के कई महीनों बाद भारत को यह फोन मिलने की संभावना है। Xiaomi द्वारा शेयर किए गए टीजर के अनुसार, भारत को सिर्फ वेनिला Xiaomi 14 ही मिल सकता है। Xiaomi 14 Ultra और Xiaomi 14 Pro भारत में लॉन्च नहीं हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Samsung Galaxy A34 5G Price Cut : Wow, इतना सस्ता हो गया सैमसंग का पॉपुलर स्मार्टफोन, अभी बुक कर लें 8GB+128GB वेरिएंट

कौन से फीचर्स मिलेंगे

चीन में Xiaomi 14 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC से लैस है। इसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन और एडेप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.36-इंच LTPO डिस्प्ले मिलता है। भारतीय वेरिएंट में भी समान स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद है। इसमें 12GB तक LPDDR5 रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की संभावना है। कैमरा सेटअप को लेईका के साथ डिजाइन किया गया है। चीन में Xiaomi 14 OIS और एक Summilux लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर भी आता है। इसमें एक 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और दूसरा 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर भी है। हैंडसेट को IP68 रेटिंग भी प्राप्त है। इसमें 4,610mAh की बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

5379487