Logo
Vivo Y300 Pro 5G: वीवो इस महीने के अंत में या सितंबर, 2024 में चीन में अपने नए Y300 Pro 5G फोन को लॉन्च कर सकता है। इस बीच एक लीक से पता चलता है कि फोन में 6500mAh की बैटरी होगी।

Vivo Y300 Pro 5G: ऐसी खबरें हैं कि वीवो वीवो Y300 सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो फिलहाल चीनी बाजार के लिए दो मॉडल बना कर रहा है, जिसमें वीवो Y300 5G और वीवो Y300 प्रो 5G शामिल है। चीन के 3C सर्टिफिकेशन ने प्रो वेरिएंट को मंजूरी दे दी है, जिसका मॉडल नंबर V2410A है। सर्टिफिकेशन साइट इसकी फास्ट चार्जिंग कैपिसिटी को दर्शाता है। इसके अलावा, एक लीकर ने डिवाइस की बैटरी का खुलासा किया है।

Vivo Y300 Pro 5G को मिला 3C सर्टिफिकेशन
V2410A 5G मॉडल नंबर के साथ अपकमिंग वीवो Y300 प्रो 5G स्मार्टफोन को चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म द्वारा मंजूरी मिल गई है। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह 80W चार्जर के साथ आ सकता है। लिस्टिंग से अन्य स्पेक्स का खुलासा नहीं होता है। लेकिन टिपस्टर पांडा इज बाल्ड ने दावा किया है कि वीवो Y300 प्रो 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी पैक होगी।

डिवाइस के अन्य स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं। संभावना है कि Y300 Pro इस महीने के अंत में या सितंबर, 2024 में चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

अन्य खबरों की बात करें, तो वीवो ने हाल ही में भारत में Vivo V40 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया। अब यह डिवाइस बिक्री के लिए आधिकारिक तौर पर उपलब्ध हो गया है। यह फोन वीवो का कैमरा पावरहाउस है जो Zeiss कैमरा और कई अन्य शानदार फीचर्स के साथ आता है। Vivo V40 Pro के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें।

5379487