Logo
Redmi Note 14 Pro 4G: हाल ही में इस फोन को IMDA प्लेटफार्म पर सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसके ग्लोबल लॉन्च की ओर इशारा करता है। आइए इस फोन के बारे में अबतक सामने आए विवरण पर एक नजर डालते हैं।

Redmi Note 14 Pro 4G Launch Soon: Xiaomi जल्द ही ग्लोबल मार्केट में नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 14 Pro 4G को लॉन्च कर सकता है। हाल ही में इसे IMDA प्लेटफार्म पर सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसके ग्लोबल लॉन्च की ओर इशारा करता है। आइए इस फोन के बारे में अबतक सामने आए विवरण पर एक नजर डालते हैं।

Redmi Note 14 Pro 4G को मिला IMDA सर्टिफिकेशन
Xiaomi के Redmi Note 14 Pro 4G फोन को IMDA (इन्फोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) सर्टिफिकेशन मिला है। इस सर्टिफिकेशन में स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 24116RACCG बताया गया है। हालांकि, डेटाबेस में फोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और डिजाइन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इससे यह पुष्टि हो चुकी है कि यह स्मार्टफोन 4G नेटवर्क, Wi-Fi, NFC और ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आएगा।

FCC पर भी हो चुका है स्पॉट
पिछले हफ्ते Redmi Note 14 Pro 4G को FCC डेटाबेस में भी देखा गया था। वहां भी इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 24116RACCG ही बताया गया था। FCC लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के pOLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें FHD+ रेजोल्यूशन होगा।

संभावना है कि Xiaomi, Redmi Note 14 Pro 4G फोन को कई स्टोरेज ऑप्शन में पेश कर सकता है, जिसमें 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB, और 12GB + 512GB ऑप्शन शामिल होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, इस फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 19 नवंबर को गेमिंग की दुनिया में मचेगा धमाल, 24GB रैम के साथ लॉन्च होगा पावरफुल स्मार्टफोन

पावरफुल प्रोसेसर से होगा लैस
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अपकमिंग स्मार्टफोन में MediaTek का प्रोसेसर दिया जा सकता है। जबकि Redmi Note 14 Pro 5G वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट होने की संभावना है। इसके अलावा, इसके 4G वेरिएंट में Helio G99 Ultra चिपसेट होने की उम्मीद है।

जल्द होगा लॉन्च
हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन की सटीक लॉन्च डेट की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन IMDA और FCC सर्टिफिकेशन मिलने से संकेत मिलता है कि यह डिवाइस जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक देगा।

5379487