Logo
Xiaomi ने अपना नया मोबाइल से कंट्रोल होने वाला Smart Quiet Blender P1 को लॉन्च किया है। यह गैजेट 500W की ब्रशलेस मोटर और 1000W हीटिंग पावर देता है, जिसमें हॉट और कोल्ड दोनों ड्रिंक्स को बनाया जा सकता है।

Xiaomi Smart Quiet Blender P1 Launched: दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi ने एक के बाद एक दमदार स्मार्टफोन को पेश करने के बाद अब एक धांसू और कमाल का गैजेट लॉन्च किया है। इस डिवाइस का नाम Smart Quiet Blender P1 है। इस ब्लेंडर की खास बात है कि आप इसे मोबाइल से भी कंट्रोल कर सकते हैं, जिसमें आप हॉट और कोल्ड दोनों तरह की कोल्ड ड्रिंक्स को बना सकेंगे। ब्लेडर में 500W की ब्रशलेस मोटर और 1000W हीटिंग पावर मिलता है, जो 35,000 RPM तक प्रदान करता है। यहां हम इस लेटेस्ट ब्लेंडर की कीमत और फीचर्स बता रहे हैं। आइए जानें... 

Xiaomi Smart Quiet Blender P1 की कीमत 
Xiaomi Mijia Smart Quiet Blender P1 को कंपनी ने फिलहाल घरेलू बाजार चीन में पेश किया है। चीनी मार्केट में इस लेटेस्ट ब्लेंडर की कीमत 699 युआन (करीब 8,300 रुपये) रुपए है। चीनी ग्राहके इस डिवाइस को चीनी की ऑफिशियल वेबसाइट JD.com से खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़े-ः Amazon Diwali Sale: 500 से भी कम में खरीदें हाई स्टीम Iron Press, कपड़े से होंगी सिलवटें गायब; तुरंत करें ऑर्डर 

Xiaomi Smart Quiet Blender P1 के फीचर्स 
Xiaomi Smart Quiet Blender P1 ब्लेंडर में 1.5 लीटर कोल्ड ड्रिंक और 1.0 लीटर हॉट ड्रिंक कैपेसिटी मिलती है। यह गैजेट नॉन-स्टिक चैंबर सिरेमिक कोटिंग के साथ आता है। शाओमी ब्लेंडर में काफी या ड्रिंक को अच्छी तरह से ब्लेंडिंग के लिए 6-ब्लेड मिलते हैं। इसके अलावा इसमें डुअल-लेयर कटर और 4-रिब 3D टर्बुलेंस सिस्टम भी मिलता है। यह डिवाइस एक हाई-परफॉर्मेंस वैरिएबल फ्रीक्वेंसी ब्रशलेस मोटर से लैस है, जिसमें 500W ब्लेंडिंग और 1000W हीटिंग पावर मिलती है

खास बात है कि इस ब्लेंडर को Xiaomi HyperOS कनेक्ट के साथ मोबाइल से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें स्मार्ट शेड्यूलिंग, चार घंटे का वार्मिंग फंक्शन, और एंटी-बैक्टीरियल हाई टेंप्रेचर वॉश जैसी ढेरों एडवांस खूबियां मिलती है। इतना ही नहीं डिवाइस में आपको 13-लेयर नॉयस आइसोलेसन सिस्टम भी मिलता है। साथ ही इस चैम्बर पर एक सिरेमिक नॉन-स्टिक कोटिंग है।
 

5379487