Logo
Redmi Pad SE 4G Launch Date In India: शाओमी ने रेडमी पैड SE 4G की भारतीय लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि आगामी डिावाइस को भारत में 29 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। फोन के कछ प्रमुख स्पेक्स भी सामने आए हैं।

Redmi Pad SE 4G Launch Date In India: शाओमी (Xiaomi) ने आधिकारिक तौर पर Redmi Pad SE 4G के लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि इस आगामी टैबलेट को भारतीय बाजार में 29 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह पहले लॉन्च किए गए Redmi Pad SE का एक वेरिएंट है। नया मॉडल भारत में Flipkart, mi.com और ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi Pad SE 4G के स्पेसिफिकेशन
नए मॉडल में लगभग पिछले मॉडल के समान फीचर्स उपलब्ध हैं। हालांकि, कंपनी द्वारा इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं।आगामी टैबलेट में 128GB स्टोरेज, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा। हालांकि, रियर कैमरा डिजाइन अलग है, और इसमें अब एक LED फ्लैश शामिल है। इसके अतिरिक्त, टैबलेट में एक नई ग्रिप एक्सेसरी होगी जिसे इसके पीछे जोड़ा जा सकता है।

Xiaomi ने पुष्टि की है कि इस वर्जन में HD स्क्रीन होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 8.7-इंच डिस्प्ले होगा, जो कि Wi-Fi-ओनली मॉडल में मिलने वाली 11-इंच स्क्रीन से छोटा है। टैबलेट को अन्य बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा क्योंकि इसे हाल ही में थाईलैंड के NBTC और सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन पर देखा गया था।

वर्तमान में हमारे पास इस अपकमिंग टैबलेट के बारे में इससे ज्यादा जानकारियां नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी डिवाइस के लॉन्च से पहले इसके कुछ और स्पेक्स की जानकारी साझा करेगी। इसलिए लेटेस्ट अपडेट के लिए हरिभूमि के साथ बने रहें।

5379487