Logo
अगर आप ईयरबड्स के शौकीन है तो हम आपको साल 2023 के बेस्ट ईयरबड्स बताने जा रहे हैं। ये बेहतरीन क्वालिटी के साथ मार्केट में आए और लोगों को खूब पसंद भी आए। 

साल 2023 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल boAt, OnePlus, Noise समेत कई ब्रांडेड कंपनियों ने अपने ईयरबर्ड लॉन्च किए। इस साल TWS ईयरबड्स की मांग जमकर देखी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इन्हें खरीदा।  हम आपको साल 2023 के बेस्ट ईयरबड्स बता देते हैं। जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। ये अलग-अलग प्राइस रेंज में है। आप इन्हें ऑर्डर कर खरीद सकते हैं। 

1. Noise Buds VS104

Noise के ईयरबड्स में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है। यह Active noise cancellation फीचर के साथ आते हैं, जिससे यूजर को बाहर की आवाज डिस्टर्ब नहीं करती है। इसमें ट्रांसपैरेंसी मोड भी दिया है। कॉल क्वालिटी में सुधार करने के लिए इसमें ENC फीचर दिया है। यह IPX5 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। इसमें 45 घंटे की बेहतरीन लाइफ भी मिलती है। आप इसे 1,299 रुपए में ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।  

2. OnePlus Nord Buds 2r

इस ईयरबड में 12.44mm के डायनामिक ड्राइवर्स हैं। साथ ही यह एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन से भी लैस है। इसमें 480mAh की बैटरी दी हुई है, जो यूजर को 38 घंटे की बैटरी लाइफ देती है। यह IP55 वाटर रिजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। इसमें Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी है। आप इसे 2,199 रुपए में ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

3. CMF by Nothing Buds Pro

यह ईयरबड 55mAh की बैटरी के साथ आता है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें यूजर को 39 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ इसमें डायनामिक ड्राइवर्स भी दिए हुए हैं। इसमें इन-ईयर डिटेक्शन, गूगल फास्ट पेयर, माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर समेंत कई लेटेस्ट फीचर्स भी दिए हुए हैं। फ्लिपकार्ट पर यह 3,499 रुपए में मिल रहा है।  

4. OPPO Enco Air 3 Pro

इसमें 7 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इससे इसका बैकअप 30 घंटे तक बढ़ सकते हैं। 10 मिनट चार्ज करने पर आपको 2 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। यह IP55 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। बाहर की आवाज कम करने के लिए इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का फीचर दिया है। आप इसे 4,999 रुपए में खरीद सकते हैं। 
 

5379487