Logo
ZTE Libero Flip Launched: जेटीई ने अपना एक नया फोल्डेबल फोन लॉन्च किया है, जो कई दमदार फीचर्स से लैस है। इसे दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन बताया जा रहा है। यहां इसके बारे में जानें सबकुछ।

ZTE Libero Flip Launched: सैमसंग के फोल्डेबल फोन्स को टक्कर देने के लिए वनप्लस, टेक्नो, ओप्पो जैसी अन्य स्मार्टफोन कंपनियां अपने धांसू फ्लिप फोन को लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में एक और कंपनी ने अपना एक दमदार फोल्डेबल फोन लॉन्च करके चौंका दिया है। नया फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाली कंपनी ZTE है, जिसने ZTE Libero Flip नाम से नया फोल्डेबल फोन पेश किया है। इस मुड़ने वाले फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है। कहा जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन है। हालांकि, फिलहाल इस डिवाइस को जापान में लॉन्च किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ZTE Libero Flip की कीमत
जेडटीई का यह फ्लिप फोन जापान में 39,800 Yen (करीब 21,990 रुपये) में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। फोन जापान में बिक्री के लिए Y!mobile के जरिए 29 फरवरी से उपलब्ध होगा। इस फोल्डेबल फोन की कीमत Galaxy Z Flip 5 की तुलना में चार गुना सस्ता है। बता दें कि, सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 की शुरुआती कीमत 99999 रुपए है।

यह भी पढ़ेंः 10 हजार सस्ते में मिल रहा Google Pixel 8, एक्सचेंज ऑफर अलग से, जल्द करें ऑर्डर

ZTE Libero Flip के स्पेसिफिकेशन
इस फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 प्रोसेसर है, जिसे 6GB रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। डिवाइस में 6.9 इंच फोल्डेबल OLED डिस्प्ले है जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन के साथ आता है। इसके अलावा हैंडसेट में 1.43 इंच सर्कुलर कवर डिस्प्ले भी है। सैमसंग Galaxy Z Flip5 में 3,700mAh की बैटरी की तुलना में ZTE Libero Flip में बड़ी 4,310mAh की बैटरी है। यह बैटरी USB-C पोर्ट पर 33W तक चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OnePlus 12 vs OnePlus 12R: हमने आपका काम कर दिया आसान, यहां जानें वनप्लस 12 और 12 आर में कौन है सबसे बेस्ट

कैमरे के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और सामने की तरफ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी ऑप्शन के आने वाला यह फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

5379487