Logo
Communicate Across LOC: पाकिस्तानी डॉक्टर द्वारा साझा किए गए LOC पर भारतीय पड़ोसियों से जुड़ने के अनोखे तरीके ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी, 18 लाख से ज्यादा बार देखा गया।

Communicate Across LOC: भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमाएं सिर्फ राजनीतिक नक्शे पर ही नहीं, बल्कि दिलों में भी खींच दी गई हैं। हालांकि, हाल ही में एक पाकिस्तानी डॉक्टर द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया वीडियो इस सोच को बदलता नजर आ रहा है। वीडियो में यह दिखाया गया है कि कैसे Line of Control (LOC) पर दोनों देशों के लोग एक-दूसरे से जुड़े रह सकते हैं, जहां सिर्फ एक नदी उन्हें अलग करती है।

पाकिस्तान के केरन वैली का है यह वीडियो
वीडियो की शुरुआत में डॉक्टर केरन वैली में LOC पर मौजूद एक जगह दिखाती हैं, जहां से भारतीय झंडा साफ नजर आता है। यहां से वह कुछ मजेदार और क्रिएटिव तरीके शेयर करती हैं, जिनसे पाकिस्तानी लोग बॉर्डर पार खड़े भारतीय नागरिकों से बातचीत कर सकते हैं। इसमें नजर आ रहे हैं कि कुछ पाकिस्तानी लोग भारतीयों को देखकर हाथ हिला रहे हैं। हाथ से हार्ट बनाकर भारतियों को दिखा रहे हैं। साथ ही  क्रिकेट खेलने के लिए ईशारे कर रहें। इस दौरान कुछ पाकिस्तानी लोग सिद्धू मूसेवाला के गानों को भी गा रहे हैं। 



सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने इसे दिल खोलकर सराहा है। एक यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तानी लोग कितने मजेदार होते हैं, मुझे ये लोग बहुत पसंद हैं।" वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, "यह बहुत प्यारा और मजेदार है। उम्मीद है कि लोग अपने सच्चे इंसानियत के उसूलों की ओर लौटेंगे और राजनीतिक एजेंडा से दूर रहेंगे।

भारत-पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक समानताएं
वीडियो पर कई लोगों ने भारत और पाकिस्तान के बीच की सांस्कृतिक समानताओं की तारीफ की। एक व्यक्ति ने लिखा, "यूएसए में रहते हुए मुझे अहसास हुआ कि भारतीय लोग कितने अच्छे होते हैं और हमारे दिलों में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।" इसी प्रकार, दूसरे लोगों ने भी दोनों देशों के बीच बढ़ती नजदीकियों की तारीफ की।

18 लाख से अधिक व्यूज के साथ वायरल
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। जब से इस पाकिस्तानी महिला ने इसे इंस्टाग्राम पर साझा किया है, तब से इसे 18 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो के इस ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है। लोग इस वीडियो को काफी प्यार दे रहे हैं। साथ ही इस वीडियो को शेयर करने वाली पाकिस्तानी डॉक्टर की तारीफ भी कर रहे हैं। खास बात यह है कि पाकिस्तान और हिंदुस्तान दोनों ही देशों के लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। 

CH Govt hbm ad
5379487