Logo
viral video: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हेयर लॉस पर पर्चा निकालने के बाद एक बार फिर डॉ. अशोक सिन्हा ने आदिवासी हेयर ऑयल की सच्चाई बताई।

viral video: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हेयर लॉस पर पर्चा निकालने के बाद एक बार फिर डॉ. अशोक सिन्हा ने आदिवासी हेयर ऑयल की सच्चाई बताई। हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ. अशोक सिन्हा ने वीडियो जारी कर बताया की आदिवासी हेयर ऑयल के विज्ञापन में किए गए दावे—जैसे कि हेयर ग्रोथ और हेयर लॉस का इलाज, वास्तव में कितने झूठे हैं।

डॉ. सिन्हा ने बताया - भ्रमक प्रचार
डॉ. सिन्हा ने कहा कि, आदिवासी हेयर ऑयल के द्वारा किए गए दावे पर जब हमने पड़ताल किया तो निकल कर जो सामने आया वह चौंका देने वाला है। उन्होंने कहा कि हमनें पाया कि यह ऑयल केवल एक बड़ा प्रचार ही है। 

औषधियों की सही मात्रा का प्रयोग नही
उन्होंने आगे कहा, "आयुर्वेदिक तेल के निर्माण में सही विधि का पालन नही किया गया। आदिवासी ऑयल में औषधियों की सही मात्रा का प्रयोग भी नही हुआ, जिससे इस तेल का लाभकारी गुण समाप्त हो चुका है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।  इसे कई लोगों ने शेयर किया हैं। डॉ. सिन्हा का यह वीडियो अब ट्रेंडिंग में है। लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 

5379487