Logo
फ्रांस के नए प्रधानमंत्री के रूप में गैब्रिएल एटल को चुना गया है। उनकी उम्र महज 34 साल है। वे इतनी कम उम्र में फ्रांस का प्रधानमंत्री बनने वाले पहले शख्स हैं। इसके साथ ही गैब्रिएल फ्रांस के पहले गे प्रधानमंत्री भी हैं।

France first Gay and Youngest PM Gabriel Attal : फ्रांस के इतिहास में पहली बार किसी समलैंगिक यानी की गे प्रधानमंत्री बनाया गया है। इनका नाम गैब्रिएल एटल ( Gabriel Attal) है। गैब्रिएल देश के शिक्षा मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पहले गे PM होने के साथ ही गैब्रिएल फ्रांस के सबसे युवा प्रधानमंत्री भी बन गए हैं। गैब्रिएल की उम्र महज 34 साल है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न के इस्तीफे के बाद यह पद हासिल किया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने गैब्रिएन को प्रधानमंत्री चुना है। 

कौन हैं फ्रांस के नए प्रधानमंत्री गैब्रिएल एटल?
Who is Gabriel Attal?: फ्रांस के नए प्रधानमंत्री गैब्रिएल एटल इमैनुअल मैक्रो के करीबी माने जाते हैं। वह कोरोना महामारी के दौरान सरकारी प्रवक्ता थे। हाल ही में हुए ओपिनियन पोल में गैब्रिएल को देश का सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर उभर कर सामने आए। गैब्रिएल सदन के अंदर एक मुखर नेता के रूप में पहचान रखते हैं। गैब्रिएल का जन्म मार्च 1989 में हुआ था। प्रधानमंत्री बनने से पहले शिक्षा और युवा मामलों के मंत्री रह चुक चुके हैं। फ्रांस के नए पीएम के पिता यहूदी मूल के हैं और उनकी मां ग्रीक-रूसी बताई जाती हैं। 

विवादों से रह चुका है नेता
गैब्रिएल एटल विवादों में रह चुके हैं। फ्रांस के शिक्षा मंत्री रहने के दौरान उन्होंने स्कूल, कॉलेज समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब बैन कर दिया था। इसको लेकर गैब्रिएल को दुनिया भर में आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही वह खुद को पब्लिकली समलैंगिक बता चुके हैं। मैक्रों का समर्थन करने के लिए 2016 में गैब्रिएल ने सोशलिस्ट पार्टी छोड़ दी थी। उस समय इमैनुअल मैक्रों फ्रांस के वित्त मंत्री थे। 

ठुकरा चुके हैं स्वास्थ्य मंत्री का पद
गैब्रिएल पूर्व में सोशलिस्ट स्वास्थ्य मंत्री मरिसोन टूरिन के साथ काम कर चुके हैं। कोरोना महामारी के दौरानी सरकारी प्रवक्ता की भूमिका निभा चुके हैं। इसके बावजूद पिछले बार हुए मैक्रों कैबिनेट में फेरबदल के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री का पद ठुकरा दिया था। अपने समलैंगिक होने के कारण गैब्रिएल को बचपन में स्कूल में दूसरे बच्चे चिढ़ाते और तंग करते थे। यही वजह रही कि शिक्षा मंत्री बनने के बाद उन्होंने स्कूलों में बुल्ली करने की घटनाओं को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाए। उनसे जुड़ा एक रोचक किस्सा यह भी है कि 12 साल पहले ही उनके दोस्तों ने यह भविष्यवाणी कर दी थी कि एक दिन वह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 

jindal steel hbm ad
5379487