Logo
TikTok reunite georgia Twins: एनो को एक टिकटॉक वीडियो मिला। जिसमें नीले बालों वाली एक लड़की जो बिल्कुल उसके जैसी दिख रही थी। वीडियो में दिख रही लड़की उसकी जुड़वां एमी निकली। जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली मां अज़ा शोनी 2002 में कोमा में चली गई थी।

TikTok reunite georgia Twins: बॉलीवुड की एक फिल्म है सीता और गीता। डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने 1972 में इसे बनाया था। बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसे आपने जरूर देखी होगी। लेकिन क्या असल जिंदगी में सीता-गीता जैसी घटना हो सकती है? तो इसका जवाब हां है। पूर्वी यूरोप के जॉर्जिया में दो जुड़वा बहनों के साथ ऐसा ही हुआ। दोनों जुड़वा बहनें जन्म के वक्त एक दूसरे से अलग हो गई थीं, लेकिन 19 साल बाद सोशल मीडिया के प्लेटफार्म टिकटॉक के जरिए इनका पुर्नमिलन हुआ। 

12 साल की उम्र में पहली बार हुआ मिलन
दरअसल, एमी ख्वितिया और एनो सरतानिया जुड़वा बहनें हैं। जन्म के बाद ये दोनों अलग हो गईं। कुछ मीलों की दूरी पर रह रही थीं, लेकिन कभी मुलाकात नहीं हुई थी। लेकिन टैलेंट शो का एक वायरल वीडियो उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आया। एमी और एनो की उम्र 12 साल रही होगी। टीवी शो जॉर्जिया गॉट टैलेंट में एमी की नजर डांस कर रही एक लड़की पर पड़ी, जो देखने में बिलकुल उसके जैसी थी। उस वक्त उसे यह नहीं पता था कि डांस कर रही लड़की उसकी सगी बहन है। 

इस बीच एनो को एक टिकटॉक वीडियो मिला। जिसमें नीले बालों वाली एक लड़की जो बिल्कुल उसके जैसी दिख रही थी। वीडियो में दिख रही लड़की उसकी जुड़वां एमी निकली। जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली मां अज़ा शोनी 2002 में कोमा में चली गई थी। उसके पिता गोचा गखारिया ने एमी और एनो को अलग अलग परिवारों में बेच दिया। 

 TikTok reunite georgia Twins
TikTok reunite georgia Twins

ऐसे हुआ जुड़वा बहनों का मिलन
एनो का पालन-पोषण त्बिलिसी में हुआ, जबकि एमी ज़ुगदीदी में पली-बढ़ी। लेकिन जैसे ही जुड़वा बच्चों ने अपने अलगाव के बारे में जवाब मांगा, उन्हें एक चौंकाने वाली वास्तविकता का पता चला। वे जॉर्जियाई अस्पतालों से चुराए गए और बेचे गए हजारों बच्चों में से थे। दो साल पहले जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी के रुस्तवेली ब्रिज पर एमी और एनो पहली बार मिलीं। 

5379487