Logo
election banner
Nobel Prize in Chemistry 2024: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज (9 अक्टूबर) को रसायन विज्ञान में 2024 के नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया। रसायन विज्ञान में 2024 के नोबेल पुरस्कार के लिए डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर के नाम का ऐलान किया गया है।

Nobel Prize in Chemistry 2024: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज (9 अक्टूबर) को रसायन विज्ञान में 2024 के नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया। रसायन विज्ञान में 2024 के नोबेल पुरस्कार के लिए डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर के नाम का ऐलान किया। सभी को प्रोटीन विज्ञान में अभूतपूर्व योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। 

वाशिंगटन विश्वविद्यालय, सिएटल, संयुक्त राज्य अमेरिका के डेविड बेकर को "कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए" रसायन विज्ञान में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं Google डीपमाइंड, लंदन, यूके के डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को "प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए" सम्मानित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Nobel Prize in Medicine 2024: अमेरिकी वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा में नोबल पुरस्कार

डेविड बेकर ने पूरी तरह से नए प्रोटीन को डिजाइन करने की असाधारण उपलब्धि हासिल की है, जबकि डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर ने 50 साल पुरानी चुनौती को हल करने के लिए एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मॉडल विकसित किया है, जो प्रोटीन की जटिल त्रि-आयामी संरचनाओं की भविष्यवाणी करना है। रसायन विज्ञान की नोबेल समिति के अध्यक्ष हेनर लिंके ने कहा, ''ये दोनों वैज्ञानिकों  के द्वारा दोनों तरह की खोज विशाल संभावनाओं को खोलती हैं।'' 

2003 में, बेकर ने स्क्रैच से एक नया प्रोटीन सफलतापूर्वक डिज़ाइन किया था। उनके शोध समूह ने तब से नवीन प्रोटीनों की एक श्रृंखला बनाई है, जिनका फार्मास्यूटिकल्स, टीके, नैनोमटेरियल्स और सेंसर में अनुप्रयोग होता है। इस बीच, हस्साबिस और जंपर की एआई-आधारित सफलता 2020 में अल्फाफोल्ड- 2 की शुरुआत के साथ आई। उनका मॉडल शोधकर्ताओं द्वारा पहचाने गए लगभग सभी 200 मिलियन प्रोटीन की संरचना की भविष्यवाणी कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Nobel Prize in Physics 2024: जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन ने फिजिक्स में जीता नोबेल पुरस्कार

5379487