Logo
Pakistan Elected New PM Shahbaz Sharif: नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री चुना गया है। उनकी निजी जिंदगी इतनी रंगीन है कि तीन निकाह करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी सरमा जाएं।

Pakistan Elected New PM Shahbaz Sharif: नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री चुना गया है। उनकी निजी जिंदगी इतनी रंगीन है कि तीन निकाह करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी सरमा जाएं। शहबाज ने 5 शादियां की हैं। जिनमें 3 पत्नियों से तलाक हो चुका है। जबकि दो अभी भी उनके साथ रहती हैं। इतना ही नहीं शहबाज शरीफ बेशुमार दौलत के मालिक भी हैं। उनके मुल्क पाकिस्तान की भले ही माली हालत खोखली हो, लेकिन शहबाज की तिजोरियां दौलत से भरी पड़ी हैं। शहबाज शरीफ तीन बार पंजाब के सीएम और इमरान खान के सत्ता से हटने के बाद बतौर प्रधानमंत्री देश की बागडोर संभाली थी। 

शहबाज शरीफ ने 2015 में पाकिस्तान चुनाव आयोग में संपत्ति का हलफनामा दायर किया था। इसके मुताबिक उनकी संपत्ति 153 मिलियन थी, जो लंदन की है। इसके अलावा पाकिस्तान में उनकी 108.24 मिलियन की संपत्ति है। कुल संपत्ति 262.29 मिलियन थी। शरीफ के ऊपर करीब 130.22 मिलियन की लाइबिलिटीज भी थीं। यदि इसे निकाल दें तो उनकी नेटवर्थ 132.6 मिलियन होती है। 

बीवी के लिए बनवाया था फ्लाईओवर
शहबाज शरीफ ने 5 शादियां की हैं। हालांकि उनके छठे निकाह की भी चर्चा है। पाकिस्तानी टीवी एंकर गरीदा फारुकी के साथ शहबाज का नाम जोड़ा जाता है। रिपोर्ट की मानें तो शहबाज ने गरीदा से गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया है। गरीदा ने भी शादी की खबरों पर हामी भरी, हालांकि उन्होंने बतौर शौहर शहबाज का नाम नहीं लिया। 

Shahbaz Sharif
गरीदा फारुकी।

पहला निकाह: शहबाज शरीफ ने 1973 में 23 साल की उम्र में पहला निकाह किया था। उन्होंने अपनी चचेरी बहन नुसरत से घरवालों की मर्जी के बगैर निकाह किया था। नुसरत और शहबाज से 5 बच्चे पैदा हुए। साल 1993 में नुसरत की मौत हो गई। जिसके बाद शहबाज ने दूसरा निकाह किया। 

Shahbaz Sharif
नुसरत

दूसरा निकाह: शहबाज शरीफ ने नुसरत की मौत के बाद नरगिस खोसा से दूसरा निकाह किया। उस समय दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। नरगिस के भाई तारिक संघीष जांच एजेंसी में थे। कई बड़े राजनेता इस शादी में शामिल हुए थे। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली। कुछ साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद शहजाब ने तीसरा निकाह किया। 

तीसरा निकाह: आलिया हनी शहबाज शरीफ की तीसरी बेगम थीं। वह लाहौर की उभरती हुई मॉडल थीं। शहबाज और आलिया के प्यार के चर्चे गली गली थे। उन्होंने आलिया के नाम एक फ्लाईओवर बनवा डाला था। यह फ्लाईओवर पंजाब में बनवाया था। क्योंकि उनकी पत्नी को घर पहुंचने में देर होती थी। बाद में इस फ्लाईओवर का नाम हनी ब्रिज पड़ा था। शहबाज और आलिया की एक बेटी खदीजा शरीफ हैं। एक साल के बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। कुछ समय बाद आलिया की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।

Shahbaz Sharif
तहमीना दुर्रानी।

चौथा निकाह: आलिया के बाद शहबाज शरीफ ने तहमीना दुर्रानी से निकाह किया। तहमीना पंजाब के पूर्व सीएम गुलाम मुस्तफा खार की बेगम थीं। हालांकि दोनों अलग हो गए थे। साल 2003 में तहमीना और शहबाज की शादी हुई थी। लेकिन ज्यादा दिन यह शादी नहीं चली। 

Shahbaz Sharif
कलसुम हया।

पांचवां निकाह: शहबाज शरीफ अपनी पांचवीं शादी के लिए खूब चर्चा में रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो शहबाज शरीफ ने कलसुम हया से शादी करने के लिए उन्हें अपने शौहर को तलाक देने के लिए राजी किया था। कलसुम एक पुलिस अधिकारी थीं। उनके पहले से तीन बच्चे थे। लेकिन शहबाज और कलसुम का तलाक हो गया। 

 

5379487