Logo
Lahore Police Officer Shehr Bano: शहर बानो लाहौर की एएसपी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को कार्रवाई करने से पहले हमेशा तथ्यों को देखना चाहिए। पंजाब पुलिस ने कायद-ए-आजम पुलिस पदक के लिए उनके नाम की सिफारिश की है।

Lahore Police Officer Shehr Bano: पाकिस्तान के लाहौर की पुलिस अधिकारी शहर बानो इन दिनों न सिर्फ अपने मुल्क में बल्कि भारत में भी सुर्खियों में हैं। शहर बानो ने रविवार दोपहर एक महिला को गुस्साई भीड़ से बचाया था। महिला पर ईशनिंदा का आरोप था। भीड़ उसकी जान लेने पर अमादा थी। लेकिन पुलिस अफसर ने भीड़ को समझाया और महिला को होटल से बाहर सुरक्षित निकालकर पूरे मामले पर पटाक्षेप किया था।  

शहर बानो लाहौर की एएसपी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को कार्रवाई करने से पहले हमेशा तथ्यों को देखना चाहिए। पंजाब पुलिस ने कायद-ए-आजम पुलिस पदक के लिए उनके नाम की सिफारिश की है।

पुलिस अफसर ने सुनाया घटनाक्रम
शहर बानो ने घटनाक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें और उनकी टीम को लाहौर के कपड़ा बाजार (इछरा बाजार) में भीड़ से घिरी एक महिला की रिपोर्ट मिली थी। लोगों ने उस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंचने पर हमने महिला को एक होटल के अंदर पाया। वह भीड़ से घिरी हुई थी। दुकान तक पहुंचना एक चुनौती थी, क्योंकि सड़कें भीड़भाड़ वाली थीं। हमें यह भी डर था कि भीड़ उस दुकान में आग लगा सकती है जहां महिला मौजूद थी। 

शहर बानो ने कहा कि दुकान से महिला को बचाना एक और चुनौती थी क्योंकि भीड़ कभी भी उस पर हमला कर सकती थी। अधिकारी ने उन लोगों के बारे में भी बात की जो दूसरों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा पहले जांच करनी चाहिए। कोई आरोपी भी हो सकता है, लेकिन हमें कार्रवाई करने से पहले जांच करनी चाहिए।

 Pakistan Lahore Police Officer Shehr Bano
Lahore Police Officer Shehr Bano

महिला पर क्यों लगा था ईशनिंदा का आरोप?
दरअसल, महिला ने अरबी ड्रेस पहनी थी। जिस पर अरबी के कुछ शब्द छपे थे। लोगों को लगा कि यह कुरान की आयतें हैं। भीड़ ने महिला को घेर लिया और उससे अपने कपड़े उतारने की मांग की। घटना के बाद पुलिसकर्मी ने कहा कि और अधिक लोग वहां इकट्ठा होने लगे और दुकानदार से लड़की को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे। दुकानदार ने उसे दुकान में छिपाया। भीड़ को बताया कि यह सिर्फ एक अरबी प्रिंट है। लड़की खुद मुसलमान है। वह कुरान की पवित्र आयतों का अपमान नहीं कर सकती है। 

इसी बीच एक अन्य दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर अधिकारी शहर बानो को जनता से शांति बनाए रखने के लिए कहते हुए देखा गया। बाद में उसे दुकान के अंदर से महिला को बचाते हुए देखा गया। शहर बानो ने पुष्टि की कि महिला की पोशाक पर अरबी शब्द लिखे थे। 

5379487