Logo
Indian gifted STD To Thai Girl: एक 24 वर्षीय थाई महिला ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। महिला का कहना है कि खुद को अरबी बिजनेसमैन बताकर एक भारतीय शख्स ने दोस्ती की। फिर शारीरिक संबंध बनाया जिससे वह HIV संक्रमित हो गई

Indian gifted STD To Thai Girl: एक 24 वर्षीय थाई महिला ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। महिला का कहना है कि खुद को अरबी बिजनेसमैन बताकर एक भारतीय शख्स ने दोस्ती की। फिर शारीरिक संबंध बनाया जिससे वह  HIV संक्रमित हो गई। अब थाईलैंड में इस भारतीय शख्स की तलाश तेज हो गई है। कथित तौर पर यह भारतीय शख्स थाईलैंड में अब तक 100 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। 

गृह मंत्री के एडवाइजर से साझा की आपबीती
थाईलैंड के समुत प्राकन की एक 24 साल की नेल आर्ट इंस्ट्रक्टर ने 24 सितंबर को थाइलैंड के गृह मंत्री के एडवाइजर और साई माई मस्ट सर्वाइव पेज के संस्थापक एकापॉप लुआंगप्रसर्ट को अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने खुलासा किया कि अगस्त में, भारतीय शख्स ने कई बार उसके वर्कप्लेस पर संपर्क किया था। शुरुआत में इस शख्स ने नेल सर्विस करने का अनुरोध किया था। इसके बाद फोन नंबर हासिल कर लिया। धीरे-धीरे इस शख्स ने दोस्ती बढ़ा ली। 

संबंध बनाने के बाद गायब हो गया भारतीय शख्स
कई सप्ताह तक लगातार बातचीत करने के बाद थाईलैंड की यह महिला नेल आर्टिस्ट भारतीय शख्स से मिलने के लिए राजी हो गई। 11 सितंबर को दोनों एक होटल में मिले। इस बाद दोनों ने जमकर शराब पी। शराब के नशे में जब महिला नेल आर्टिस्ट पूरी तरह से चूर हो गई और बहक गई तो इस श्ख्स ने नेल आर्टिस्ट के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाए। अगली सुबह, वह शख्स गायब हो गया। साथ ही उसने अपना मोबाइल फोन स्वीच ऑफ कर लिया।

कई महिलाओं के साथ कर चुका है धोखाधड़ी
अपने नए बने इस दाेस्त से जवाब पाने के लिए थाई महिला बेताब हो उठी। हालांकि, वह भारतीय शख्स को नहीं ढूंढ़ पाई लेकिन उस शख्स की गर्लफ्रेंड को ढूंढ निकाला। इसके साथ ही एक चौंकाने वाली सच्चाई का खुलास हुआ। पता चला कि इस शख्स ने पहली बार धोखा नहीं दिया। कथित तौर पर इस शख्स का महिलाओं और LGBTQ व्यक्तियों दोनों को बहकाने का इतिहास रहा है।

100 से ज्यादा महिलाएं हो चुकी हैं संक्रमित
इस भारतीय शख्स ने कथित तौर पर समुत प्राकन और आस-पास के प्रांतों में 100 से ज्यादा लड़कियों को ऐसे ही धोखा दिया। इस शख्स से संबंध बनाने वाली ज्यादातर लड़कियां यौन संक्रमण का शिकार हो चुकी हैं।  कुछ महिलाओं को इस शख्स ने ओरल सेक्स के लिए भी मजबूर किया। जिन महिलाओं ने इस शख्स के संबंध बनाए, उनमें से कई लोग हर्पीज से पीड़ित  हो चुकी हैं।

भारतीय शख्स से लोगों को किया गया आगाह
जिस थाई लड़की ने भारतीय शख्स की धोखधड़ी का दावा किया है उसे अब खुजली, जलन और पेशाब करने में कठिनाई सहित कई गंभीर लक्षण महसूस हो रहे हैं। हालांकि महिला ने अभी तक ब्लड टेस्ट नहीं कराया है  और ना ही डॉक्टर को नहीं दिखाया है, लेकिन एकापॉप ने उसे मेडिकल जांच करवाने में मदद करने का वादा किया है। दूसरों को चेतावनी देने के लिए, साई माई मस्ट सर्वाइव टीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें महिलाओं से सतर्क रहने का आग्रह किया गया।  साई माई मस्ट सर्वाइव टीम ने थाईलैंड की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको इस तरह के किसी व्यक्ति ने धोखा दिया है, तो तुरंत इसकी रिपोर्ट करें।

 

CH Govt cg Ad hbm ad
5379487