Logo
United Airlines Video: विमान के मुख्य लैंडिंग गियर असेंबली में छह टायर लगे थे। इनमें में से एक टूट गया। टायर सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बने एम्प्लॉई पार्किंग लॉट में एक कार पर गिरा।

United Airlines Video: अमेरिकी एयरलाइन कंपनी के साथ बड़ी अनहोनी हुई। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। सैन फ्रांसिस्को से जापान जा रहे यूनाइटेड एयरलाइंस के एक जेटलाइनर का उड़ान भरने के तुरंत बाद टायर निकल गया। टायर आसमान से नीचे गिरा, जिससे कई कारों के शीशे चकनाचूर हो गए। बाद में विमान की लॉस एंजेल्स में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान में 235 यात्री सवार थे। साथ ही 14 क्र मेंबर्स भी थे। हादसे के बाद सबकी सांसें अटक गई थीं। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। 

विमान में थे छह टायर, बायां निकलकर गिरा
दरअसल, विमान के मुख्य लैंडिंग गियर असेंबली में छह टायर लगे थे। इनमें में से एक टूट गया। टायर सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बने एम्प्लॉई पार्किंग लॉट में एक कार पर गिरा। इससे कार के शीशे चकनाचूर हो गए। इसके बाद टायर दीवार को तोड़ते हुए थोड़ी दूर पर जाकर रुका। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना के तुरंत बाद बोइंग 777 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 

विमान की डिजाइन ने बचाई जिंदगी
एयरलाइन ने घटना की जानकारी दी है। कहा कि 2002 में बने इस विमान को क्षतिग्रस्त टायरों या लापता टायरों के साथ सुरक्षित रूप से उतरने के लिए डिजाइन किया गया था। यात्रियों को दूसरे विमान से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना की आगे संघीय उड्डयन प्रशासन द्वारा जांच की जाएगी। 

5379487